
एक लड़की जो काफी देर से कॉल कर रही थी, खुद से बड़बड़ाई ,"क्या हुआ रुडी? कहां हो तुम? आज पक्का क्लास में नहीं आएगा... तू रुक, मैं देखती हूं।”
वहीं दूसरी लड़की बोली ,"एक मिनट... अंजलि भी नहीं आई है।"
पहली लड़की थोड़ी सोच में पड़ गई और फिर बोली ,"मुझे पता है ये दोनों कहां होंगे..."
ये कहते हुए उसने दूसरी लड़की की तरफ इशारा किया और वो क्लास से बाहर आ गईं।
बाहर आते ही उस लड़की ने अंजलि को कॉल किया,
लेकिन कॉल कोई रिसीव नहीं कर रहा था। दो-तीन बार रिंग जाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला।
वो लड़की अपने फोन को देखते हुए चल रही थी,तभी सामने से आते हुए एक लड़के से टकरा गई।
जैसे ही वो लड़की गिरने लगी, उस लड़के ने उसे कमर से पकड़ लिया और बोला ,"क्या बात है... आज तो ऊपर वाले ने मेहरबानी कर दी ,आपको मेरी बाहों में भेज दिया!"
उस लड़के की बात सुन कर वो लड़की उसे घूर के देखती
तभी वो लड़का उसे सीधा खड़ा करता हुआ बोला ," मेरा मतलब कहां ध्यान था तुम्हारा? सामने देख भी नहीं रही थी।"
उस लड़के की हाइट थी 5 फीट 11 इंच, गोरा रंग, बिखरे हुए बाल, परफेक्ट बॉडी और भूरी आंखें , जो लड़कियों को दीवाना बना दें।
ये लड़का कोई और नहीं, बल्कि रुद्राक्ष शेरगिल था। जिसके पीछे कॉलेज की लड़कियां पागल थीं, लेकिन वो खुद किसी और के प्यार में पागल था।
रुद्राक्ष की उम्र 22 साल थी। वो एक अमीर और रुतबेदार परिवार से ताल्लुक रखता था।
उस लड़के की बात सुन कर वो लड़की उसे अपनी आंखें छोटी कर घूरते हुए बोली ,"तुमने एक बार भी कॉल पिक नहीं किया। कितनी बार कॉल किया तुम्हें!"
वो लड़की अवनि थी।
अवनि खन्ना — हल्का गोरा रंग, लंबे खुले बाल, हल्की गहरी काली आँखें, गुलाबी होंठ। उसने ऑफ-व्हाइट रंग का अनारकली सूट पहन रखा था, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थी। उसकी उम्र 20 साल थी और हाइट 5 फीट 4 इंच।
अवनि थोड़ा नाराज़ होकर फिर बोली ,"अंजलि भी कॉल पिक नहीं कर रही है!"
अवनि की बात सुन कर रुद्राक्ष एक दम शॉक्ड होगया फिर हैरानी से मे बोला ,"...क्या?? पर उसने तो मुझे कहा था कि वो कॉलेज आ गई है। फिर क्लास में नहीं है?"
फिर इधर उधर देखते हुए परेशान होकर बोला ,"हे भगवान! ये लड़की... अब पता नहीं क्या करेगी!"
रुद्राक्ष अवनि बात कर ही रहे थे, इतने में क्लास से एक लड़की बाहर आई और थोड़ा नाराज़ होते हुए बोली ,"तुम दोनों यहाँ हो? मुझे लगा आज क्लास में कोई नहीं आएगा!"
ये लड़की श्री थी — श्री मित्तल। जिसकी हाइट 5 फुट 6 इंच थी, हल्का बादामी रंग, हल्की गहरी आंखें जिन पर चश्मा लगा हुआ था, गुलाबी होंठ और थोड़ी गोलू-मोलू सी दिखने वाली। श्री ने नीले रंग का क्रॉप टॉप और ब्लैक जीन्स पहन रखी थी। बाल खुले थे, कुछ बाल उसके फॉरहेड पर गिर रहे थे — जिसमें वो काफ़ी क्यूट लग रही थी।
उसकी बात सुनकर अवनि उसके पास आते हुए बोली ,"अरे मेरी श्री, मैं तो अभी आ ही रही थी... ये बंदर बीच में आ गया!" ये कहते हुए वो रुद्राक्ष को अपनी छोटी आँखों से घूरने लगी।
रुद्राक्ष ये देख कर कुछ बोलने ही वाला था कि तभी दो लड़कियों की आवाज़ आई। उनकी आवाज़ सुनकर सबकी नजर उसी दिशा में गई, जहां से वो दोनों लड़कियां भागती हुई आ रही थीं।
उन्हें अपनी तरफ आता देख श्री बोली ,"तुम दोनों ऐसे क्यों भाग रही हो?"
श्री की बात सुनकर दोनों लड़कियां एक-दूसरे को देखती हैं।
फिर एक लड़की बोली ,"अंजलि ने अकाउंट वाले सर की कार का टायर पंचर कर दिया!"
दूसरी लड़की बोली ,"हम अभी कॉलेज की पार्किंग में स्कूटी पार्क कर रहे थे, तभी देखा। अगर प्रिंसिपल को पता चल गया तो..."
वो घबराई हुई बोली ,"अब तो गई... पता नहीं क्या होगा!"
उनकी बात सुनकर तीनों हैरानी से एक साथ चौंकते हुए बोले ,"क्या......??"
रुद्राक्ष उन दोनों को देखते हुए परेशानी से बोला ,"पर उसने ऐसा क्यों किया?"
रुद्राक्ष की बात सुनकर श्री बोली ,"क्योंकि कल सर ने अंजलि के नंबर काटे थे, इसलिए।"
श्री की बात सुनकर अवनि बोली ,"मतलब?"
श्री बोली ,"मतलब ये कि अंजलि ने कल टोटल अमाउंट निकाली थी, पर सर ने उसे गलत बताया। शायद इसी वजह से अंजलि ने ऐसा किया।"
श्री की बात सुनकर सबने हैरानी से कहा ,"क्या......??"
उन्हीं दोनों लड़कियों में से एक, जिसका नाम प्रिया था, बोली ,"हमें चलकर देखना चाहिए उसे... नहीं तो..."
ये प्रिया मेहरा थी — हाइट 5 फुट 4 इंच, हल्का गोरा रंग, लंबे बाल जो एक पोनीटेल में बंधे हुए थे।
उसने नीले रंग का पटियाला सूट पहन रखा था जिसमें वो काफ़ी खूबसूरत लग रही थी।
उसी वक्त दूसरी लड़की, जिसका नाम कीर्ति शर्मा था —
हाइट 5 फुट 5 इंच, सावला रंग, बड़ी आँखें और पतले गुलाबी होंठ। उसने पीले रंग का चिकनकारी कुर्ता और सफेद जीन्स कैरी किया हुआ था।
कीर्ति, प्रिया के कंधे पर गुस्से से हाथ मारते हुए बोली ,"देखना चाहिए या रोकना चाहिए?"
प्रिया अपना कंध रब करते हुए बोली ,"मेरा मतलब वही था, अब चलो!"
प्रिया की बात सुनकर सब उसके पीछे-पीछे चलने लगे।
कुछ ही देर में सब पार्किंग लोट में पहुंच गए।
उन्हें अकाउंट वाले सर की कार तो दिखी ,पर कार के चारों टायर पंचर थे!
ये देख कर सब की हंसी छूट गई। सभी जोर-जोर से हंसने लगे।
रुद्राक्ष कार के चारों तरफ घूमते हुए बोला ,"एक टायर पंचर करती तो समझ आता... पर इसने तो चारों टायर पंचर कर दिए! बेचारे सर, पता नहीं अब घर कैसे जाएंगे..."
रुद्राक्ष की बात पर सब फिर जोर-जोर से हँसने लगे।
श्री हँसते हुए बोली ,"मुझे पता है वो अब कहां मिलेगी..."
अवनि बोली ,"हाँ हाँ, पक्का कुछ खा रही होगी! वैसे भी कांड करने के बाद उसे भूख जो लगती है..."
अवनि की बात सुनकर रुद्राक्ष उसकी तरफ देखते हुए बोला ,"मुझे भी भूख लगी है... पर खाने की नहीं।"
रुद्राक्ष की बात सुनकर अवनि का चेहरा लाल हो गया।
तभी बाकी सब एक साथ बोले ,"ओह हो...."
कीर्ति, अवनि की तरफ आँख मारते हुए बोली ,"अच्छा जी... तो फिर हमारा क्या काम यहाँ? हम चलते हैं!"
अवनि को छेड़ते हुए प्रिया भी बोली ,"हाँ हाँ, वैसे भी दो प्यार करने वालों के बीच नहीं आना चाहिए!"
श्री बोली ,"हाँ हाँ, अब चलो... इन्हें अकेला छोड़ दो। चलो तुम दोनों, मेरे साथ कुछ खाने चलते हैं!"
श्री की बात सुनकर अवनि तीनों को घूर कर देखती है,
फिर रुद्राक्ष की तरफ देखती हुई बोली ,"रुडी, तुम पहले अंजलि का पता लगाओ। चलो कैफे में — वहीं होगी मैडम!
आज तो मैं इसे नहीं छोड़ने वाली। पता नहीं इसके दिमाग में ऐसे कांड आते कहां से हैं... और कुछ पूछो तो मासूम बच्चों की तरह फेस बना लेती है!"
Question for reader's:-आपके कॉलेज में भी कोई ऐसा फ्रेंड है जो हर कांड के बाद भूखा हो जाता है? कौन है वो? 😂वैसे अंजलि कहां मिल सकती है? कैफे, कैंटीन या प्रिंसिपल के ऑफिस में? 😅 कमेंट करके जरूर बताना?
Follow the 😁🧿😁Keep Smiling ☺️😁😁 channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4u1js1CYoRWPZy2M23



Write a comment ...