02

Cute foodie girl' in college cafe

कहानी में अब तक

चलो कैफे में — वहीं होगी मैडम!

आज तो मैं इसे नहीं छोड़ने वाली। पता नहीं इसके दिमाग में ऐसे कांड आते कहां से हैं... और कुछ पूछो तो मासूम बच्चों की तरह फेस बना लेती है!"

अब आगे

अवनि की बात सुनकर एक बार फिर सब जोर-जोर से हँसने लगे।

अवनि पीछे मुड़कर देखती तो सब तुरंत चुप हो जाते।

रुद्राक्ष, अवनि की कलाई पकड़ कर उसे अपनी तरफ खींचता है, जिससे अवनि सीधे रुद्राक्ष के सीने से जा लगती है।

रुद्राक्ष उसकी आंखों में देखते हुए बोला ,"शांत हो जाओ अवनि। ऐसा भी क्या कर दिया उसने? और तुम कौन-सी कम हो? तुमने भी तो बहुत कांड किए हैं। अब उस पर गुस्सा करना बंद करो। चलो, कैफे चलते हैं — कुछ खाते हैं।"

रुद्राक्ष की बात सुनकर अवनि उसे घूरते हुए बोली ,"तुम तो रहने ही दो। जिस दिन तुम्हारे कांड तुम्हारी फैमिली को पता चल गए ना... वो तुम्हारा आख़िरी दिन होगा — याद रखना!"

रुद्राक्ष, हैरानी से अवनि को देखता है, ,फिर प्रिया, कीर्ति और श्री की तरफ देखता है ,जो दूसरी तरफ मुंह करके हँस रही थीं।

श्री, रुद्राक्ष की तरफ देख कर बोली ,"अगर तुम दोनों का रोमांस हो गया हो तो चलो?"

रुद्राक्ष अभी कुछ कहता उससे पहले ही,अवनि, रुद्राक्ष की कॉलर पकड़ते हुए बोली ,"उसे मत देखो। मेरे साथ चलो!"

अब सब लोग कैफे के लिए निकल जाते हैं।

कैफे ज़्यादा दूर नहीं था — कॉलेज के सामने ही।

कुछ देर बाद

वो सब कैफे में दाखिल होते हैं,

तो देखते हैं एक लड़की अपनी टेबल पर बहुत सारा खाना रखे हुए है और मजे से खा रही है। उसे देखकर सब शॉक्ड 😲 हो जाते हैं, लेकिन उस लड़की को कोई फर्क नहीं पड़ता।

वो मजे से अपने खाने में बिज़ी थी।

खाने का एक बाइट लेते हुए, उसने एक शायरी कही...

वो लड़की खाने का एक बाइट लेते हुए शायरी बोली —

"मेरी मोहब्बत को अपने दिल में ढूंढ लेना,

और हां आटे को अच्छी तरह गूंध लेना।

मिल जाए अगर प्यार तो खोना नहीं,

प्याज काटते वक्त बिल्कुल रोना नहीं।

मुझसे रूठ जाने का बहाना अच्छा है,

थोड़ी देर और पकाओ आलू अभी कच्चा है।

मिलकर फिर खुशियों को बांटना है,

टमाटर ज़रा बारीक ही काटना है।

लोग हमारी मोहब्बत से जल न जाएं,

चावल टाइम पे देख लेना, कहीं जल न जाएं।

कैसी लगी ग़ज़ल बता देना,

नमक कम लगे तो और मिला लेना..."

😅😅😅😂

कैफे में बैठे लोग शायरी सुनकर सब हँसने लगे।

उन सब में से एक लड़का बोला ,"एक बार और... कुछ नया हो जाए!"

वो लड़की बोली ,"थोड़ा रोको ज़रा... सब्र करो!

पहले मुझे खाना खाने दो!"

उसकी बात सुनकर सब फिर जोर-जोर से हँसने लगे।

वहीं थोड़ी दूर खड़े रुद्राक्ष, अवनि, श्री, कीर्ति और प्रिया —

हैरानी से आंखें फाड़े कभी उस लड़की को देखते,तो कभी कैफे में हँसते हुए लोगों को।

अवनि, गुस्से में अपनी मुट्ठियाँ भींचते हुए बोली ,"हम इसके लिए परेशान हो रहे हैं... और ये मज़े से खाना खा रही है!"

वहीं वो लड़की एक और शायरी बोलती है —

"ना किसी की कसम, ना किसी का वास्ता,

गोली मारो मोहब्बत को, चलो करते हैं नाश्ता!"

😁😁😁🤣🤣🤣😁😁😁

कैफे में बैठे लोग फिर हँसने लगे।

उन्हीं में से किसी ने कहा ,"आप बहुत क्यूट हो!"

वो लड़की खाना खाते हुए उसकी तरफ देखती है।

खाने की वजह से उसके गाल फूल गए थे ,जिसमें उसका चेहरा बिल्कुल फ्लफी फिश जैसा लग रहा था।

वो लड़की अपनी क्यूट वॉइस में बोली ,"थैंक्यू... आप भी क्यूट हो!"

उसकी बात सुनकर सब लोग सिर्फ़ उसे ही देखने लगे —

लेकिन उस लड़की को मानो किसी बात का कोई फर्क ही नहीं पड़ रहा था। वो अब भी बस अपने खाने में फोकस किए हुए थी।

जब उसे एहसास हुआ कि कोई उसे लगातार घूर रहा है,

तो वो पीछे मुड़कर देखती है ,अवनि उसे घूर रही होती है।

अवनि और बाकी सबको देख कर वो लड़की शॉक्ड हो जाती है।

अवनि उसके पास आती है और गुस्से में एक बात बोलती है ,"कोई और तकलीफ दे तो गुस्सा आता है, पर कोई अपना तकलीफ दे तो और ज़्यादा गुस्सा आता है!"

वो लड़की, मासूम सा फेस बनाकर बोली ,"पर... मैंने क्या किया?"

बाकी सब भी दोनों के पास आ जाते हैं।

रुद्राक्ष, उस लड़की के गाल पिंच करते हुए बोला ,"ओ मेरे डोरीमोन... पार्किंग में जो किया, वो हमें पता है।

पर ये नहीं पता कि किया क्यों?"

रुद्राक्ष की बात सुनकर वो लड़की बोली ,"रुडी... सर की गलती है, इसलिए किया।"

ये कहकर वो अपनी नज़रें नीचे कर लेती है।

श्री उसे देखकर बोली ,"ऐसा कौन करता है?"

वो लड़की, श्री को अपने दांत दिखाते हुए बोली ,"मैं! और कौन?"

उसकी बात पर सब हँसने लगे।

अवनि, परेशान होकर बोली ,"पर अगर प्रिंसिपल सर को पता चल गया तो क्या करेंगे?"

वो लड़की, जिसका नाम अंजलि है अंजलि शेखावत, हाइट 5 फुट 3 इंच,दूध जैसा गोरा रंग, लंबे खुले बाल,

सॉफ्ट पिंक लिप्स, फूले हुए गाल और मासूम सा चेहरा,

बड़ी-बड़ी गहरी काली आंखें। अंजलि ने ब्लैक कलर की फ्रॉक कैरी की हुई है, जिसमें वो बहुत क्यूट लग रही है।

परफेक्ट बॉडी, हद से ज़्यादा खूबसूरत — बिल्कुल एक परी जैसी। मुस्कुराहट ऐसी कि जिसे देखकर कोई भी फिदा हो जाए। उम्र 19 साल, लेकिन हरकतें पूरी तरह शैतानी।

अंजलि सब को एक नजर देखते हुए बोली,बोली ,"उन्हें बताएगा कौन? और जब कोई बताएगा ही नहीं... तो उन्हें पता भी नहीं चलेगा!"

ये कहते हुए वो मुस्कुरा देती है, जिसे देखकर सबके चेहरों पर मुस्कान आ जाती है।

फिर अंजलि सबको देखकर शायरी बोलती ,"ग्रुपों वालो इतने शांत कैसे हो? कॉलेज वालों ने WiFi का पासवर्ड बदल दिया क्या...?"

😅😅😅😅

सब शॉक्ड होकर उसे देखने लगते हैं।

रुद्राक्ष, हँसते हुए बोला ,"बस यार... नाश्ता करने दे, बहुत भूख लगी है!"

कीर्ति, रुद्राक्ष से बोली ,"रुडी, तुझे तो किसी और चीज़ की भूख लगी थी... फिर नाश्ता कैसे?"

कीर्ति की बात सुनकर अंजलि, रुद्राक्ष को देखती है और बोली ,"तुझे कुछ और खाना है तो मैं ऑर्डर कर दूं?"

श्री बीच में बोल पड़ी ,"नहीं-नहीं अंजलि! इसे खाने की भूख नहीं, किसी और चीज़ की भूख है..." ये कहते हुए उसने अवनि की तरफ इशारा किया, जिसे देखकर सब ज़ोर-ज़ोर से हँसने लगे।

रुद्राक्ष, श्री को घूरते हुए बोला ,"अच्छा जी! हमसे होशियारी?

महंगी पड़ेगी!"

इसी नोकझोंक के बीच सब नाश्ता खत्म करके कैफे से कॉलेज की तरफ निकलते हैं।

Question for reader's:-अगर आपके दोस्त ने किसी टीचर की कार के चार टायर पंचर कर दिए होते, तो आप उसका साथ देते या उसे रोकते? 😂

1.साथ देता

2. रोकता

3. पहले वीडियो बनाता 📸

4.सर को बताता (कृपया कर के तुम न बताना 😅)कमेंट करके जरूर बताना?🤤

Follow the 😁🧿😁Keep Smiling ☺️😁😁 channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4u1js1CYoRWPZy2M23

Write a comment ...

Write a comment ...

Gitanshaa ❤️

Stepping into the world of new stories… I write from the heart, weaving emotions into every word. Dreams, love, and mysteries define my stories. ✨”