2 Chapters


इश्क़… जो होने से पहले ही हिफ़ाज़त मांगता है। वो अंडरवर्ल्ड का बादशाह है — जिसके नाम से शहर कांपता है, जिसके हाथों में कानून नहीं, किस्मत चलती है। उसकी ज़िंदगी में प्यार की कोई जगह नहीं थी… जब तक वो आई नहीं। वो एक मासूम सी लड़की है — जिसकी मुस्कान में सुकून है और जिसकी मौजूदगी उसकी सबसे बड़ी कमजोरी बन जाती है।जब दुश्मन उस लड़की को उसकी कमजोरी समझ बैठे,तो वो मोहब्बत से पहले उसे ढाल बना लेता है। इश्क़ से पहले हिफ़ाज़त… और हिफ़ाज़त करते-करते कब वो इश्क़ कर बैठता है, उसे खुद भी पता नहीं चलता। राज़, साज़िशें, खून, अंडरवर्ल्ड की दुनिया।और एक ऐसी मोहब्बत जो हर खतरे से टकरा जाए… Hifazat-E-Ishq जहाँ प्यार जताया नहीं जाता, बस बचाया जाता है… जान से भी ज़्यादा।
2 Chapters


बीस साल की उम्र में आयना ने अपने प्यार अर्जुन से शादी की, जो शहर के सबसे ताकतवर बिज़नेस परिवारों में से एक का वारिस था। लेकिन शादी के कुछ ही महीनों बाद एक हादसे में अर्जुन की मौत हो गई। कई मजबूर कर देने वाली घटनाओं ने आयना को उसके छोटे देवर विवान से शादी करने पर मजबूर कर दिया, जो उससे उम्र में छोटा था। दोनों के बीच 8 या 10 साल का फर्क था। आयना के लिए यह नई शादी सिर्फ एक ज़िम्मेदारी थी, ताकि वह अपने प्रियजनों की रक्षा कर सके। उसका सपना था कि जैसे ही विवान पूरी तरह स्वतंत्र हो जाएगा, वह इस घर को छोड़ देगी और अपनी बाकी ज़िंदगी आरव की यादों में बिताएगी। लेकिन किस्मत ने कुछ और ही सोच रखा था। धीरे-धीरे विवान को एहसास होता है कि वह आयना से बेइंतेहा प्यार करता है और चाहता है कि आयना सचमुच उसकी पत्नी बने। अब सवाल ये है—जब विवान अपने दिल की बात आयना से कहेगा, जबकि उसे पता है कि आयना कभी उसे स्वीकार नहीं करेगी, तो आगे क्या होगा? क्या विवान आयना को अपने प्यार में गिरा पाएगा? क्या आयना का दिल फिर से धड़क उठेगा? यह है विवान और आयना की अनकही मोहब्बत और दर्द से भरी जर्नी ❤️ My young Brother in law is crazy for me



माफ़िया” सिर्फ एक शब्द नहीं, पूरा अंडरवर्ल्ड उसकी रगों में धड़कता है। वो अंडरवर्ल्ड का मास्टरमाइंड… जिसका एक इशारा मौत का फरमान बन जाता है। वही इंसान… एक बदले की आग में जलकर एक मासूम सी जान को कैद करने का फैसला करता है। लेकिन… क्या होता है जब एक मासूम दिल, एक हार्टलेस माफिया के सीने में दबी जम चुकी बर्फ को पिघलाना शुरू कर देता है? क्या वो मासूम, उसके दिल में छुपे अंधेरे को रोशन कर पाएगी? या माफिया का क्रूर संसार उसे तोड़ देगा? यह कहानी है एक Heartless Mafia की… जिसे हंसना नहीं आता, प्यार पर विश्वास नहीं, और दया से उसका कोई रिश्ता नहीं। फिर भी… किस्मत ने उसकी राह में एक ऐसा दिल ला खड़ा किया, जो उसे बर्बाद भी करेगा और बदल भी। जानने के लिए —पढ़ते रहिए Heartless Mafia जहाँ हर अध्याय बदले, जुनून, दर्द और एक खतरनाक मोहब्बत की नई दास्तान लिखेगा।



Write a comment ...